सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऊखीमठ में कांग्रेसजनो ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीद अशोक कैशिव जी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग रुद्रप्रयाग कर्मवीर कुंवर, सामाजिक कार्यकर्ता नवजीत नेगी, पीसीसी सदस्य आनंद सिंह रावत, श्रीमती बसंती रावत, प्रकाश गुसाईं, राज्य आंदोलनकारी जगमोहन सिंह पंवार प्रदीप कुमार शंकर लाल साक्षी नेगी दौलत पंवार पूर्व सभासद रविंद्र रावत, प्रेम सिंह, बुद्धिजीवी पूर्व अध्यापक मोहन सिंह बजावल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ से महावीर नेगी, जगमोहन रावत जी सहित अनेक कांग्रेस जन सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।
उत्तराखंड आंदोलन के अमर शहीदों को शत्-शत् नमन।

जय उत्तराखंड! जय हिंद!







