सुल्तान अली गहलोत शिक्षक एवं कवि पूर्व छात्र, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
हमसफर — सुल्तान अली गहलोत
तुझे भुलाने का हर इक जतन बेअसर हो गया,
तेरा ख़्याल ही मेरी रूह का हमसफ़र हो गया।
तेरे बाद किसी और को चाहा ही नहीं,
मेरा हर नया रिश्ता भी मुख़्तसर हो गया।
तेरे जाने से हर इक खुशी मुझसे रूठ गई,
मेरी दुनिया का हर रंग बेअसर हो गया।
तेरी तलाश में भटके हैं न जाने कहाँ- कहाँ
हर इक रास्ता ही जैसे दर-ब-दर हो गया।
जिसे समझते रहे हम अपना हमसफर,
वही शख्स वक्त आने पर बेखबर हो गया।
ज़माने भर की निगाहों से यूँ बचते-बचते,
हमारा अपना ही चेहरा बे असर हो गया।
हमने चाहा था उसको कुछ इस तरह,
कि अपना ही वजूद हमसे बेखबर हो गया।






