संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
नवापारा राजिम: सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज नवापारा के प्रांगण में अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सामाजिक स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हें मुन्हें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर रंगोली बनाई अतिथि गणों द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष राजकुमार कंसारी ने कहा इस तरह आयोजन से बच्चों का उत्साह बना रहता हैं अपनी संस्कृति औऱ परंपरा से परिचित होते हैं। समाज में हुनर की कमी नहीं उन्हें अवसर देना जरुरी हैं। नन्दलाल कंसारी ने कहा समाज के विकास के लिए समय समय पर ऐसे रचमात्मक कार्य होते रहना चाहिए, आपसी प्रेम-सहयोग औऱ भाई चारे के भाव का विकास होता हैं नई पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिलती हैं। कार्तिक मास के पावन अवसर पर संध्या की बेला पर कंसारी महिला संगठन द्वारा दीप महायज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रकाश डालते हुए संपत लाल साहू ने कहां की-पूरे कार्तिक मास में दीपदान होना चाहिए, हर देवालय में दीपदान होना चाहिए घर घर तुलसी का रोपण, पूजन होना चाहिए। कार्तिक मास में दीपदान और तुलसी पूजन का अनंत पुण्य मिलता है। दीपदान करने से अमोघ और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। शांति पाठ करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस आयोजन में गायत्री परिवार के मंगल सेन, निशा राजू सेन ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी, कंसारी समाज संगठन, युवा समिति, भजन मंडली, महिला संगठन नवापारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।











