मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

   मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को                      स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

 

        सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA),             देहरादून में अपर निदेशक के पद पर हुआ स्थानांतरण।

 

 

 

               अल्मोड़ा:  के मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा का स्थानांतरण अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA), देहरादून के पद पर होने के उपरांत विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रशासनिक अनुभव, कार्यशैली एवं मार्गदर्शन की सराहना की तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

         विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के रूप में रामजी शरण शर्मा ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनपद में संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

 

          इस अवसर पर रामजी शरण शर्मा ने जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक दायित्व का सफल निर्वहन टीम भावना, आपसी समन्वय एवं सामूहिक प्रयासों से ही संभव होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

 

     

 

     विदाई समारोह में परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भंडारी, अल्मोड़ा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने रामजी शरण शर्मा को उनके नवीन दायित्व के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 0 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)