राजेन्द्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत जेल अधीक्षक) बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
नज्म
एक अजीब मोड़ पे आ गया हूँ,
जहाँ से न आगे का रास्ता दिखता है,
न पीछे मुड़ने की इजाजत है।
कुछ ख्वाब हैं जो पलकों पे ठहरे हैं,
कुछ यादें हैं जो दिल को घेरे रहती हैं।
चलता रहा था जिन राहों पे बेखबर होकर,
आज उन्हीं राहों से अनजान सा हो गया हूँ।
एक अजीब मोड़ पे आ गया हूँ…
न कोई हमसफर है, न किसी मंजिल का पता,
वक़्त की रफ़्तार के साथ बहता जा रहा हूँ।
कभी लगता है सब कुछ पा लिया है मैंने,
और कभी खुद को ही ढूँढता रह जाता हूँ।
एक अज़ीब मोड़ पे आ गया हूँ…
शोर बहुत है मेरे आस-पास की दुनिया में,
मगर भीतर एक गहरी खामोशी सी छाई है।
सवाल हज़ारों हैं इस उलझे हुए मन में,
जवाब देने वाली कोई परछाईं नहीं आई है।
एक अज़ीब मोड़ पे आ गया हूँ,
बस अब इंतज़ार है उजली किरण का,
जो इस अंधेरे को चीर कर,
मुझे मेरी असली पहचान से मिला दे।
एक अज़ीब मोड़ पे आ गया हूं,,






