सुश्री सरोज कंसारी लेखिका एवं कवयित्री नवापारा राजिम रायपुर (छ. ग)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
मोबाइल की लत (लघुकथा)
एक समय था, जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते थे। हँसते-मुस्कुराते, साथ घूमने जाते, साथ भोजन करते और सुख-दुख बाँटते थे। सबका मन स्वस्थ, सरल और शांत था।
फिर घर में मोबाइल आ गया।
अब सब एक ही कमरे में बैठे रहते, पर कोई किसी को समय नहीं देता। सब सोशल मीडिया में व्यस्त रहते। घर के बुजुर्ग कुछ कहना चाहते, तो कोई सुनता नहीं। सब “बाद में” कहकर टाल देते।
एक दिन दादी की बी.पी. की गोली खत्म हो गई। उन्होंने बड़े बेटे से कहा, “वह हाँ कहकर भूल गया”। शाम हो गई, दादी देखते रही।
फिर उन्होंने अपने नाती से कहा। वह मोबाइल में व्यस्त था, ” ध्यान नहीं दिया।
रात में दादी का बी.पी. हाई हो गया। वह जोर-जोर से हाँफने लगीं। छोटी पोती ने दौड़कर माँ को बताया।
माँ ने पूछा – “गोली कहाँ है?”
दादी धीरे से बोलीं – “गोली ख़त्म हो गया बेटे को कहा था लाने, शायद भूल गया।”
दादी की हालत देखकर बड़ा पोता दवाई लेने भागा, पर उसके आते तक दादी की साँस थम गई।
घर में रोना शुरू हो गया। पर जो हुआ, उसे वापस नहीं लाया जा सकता था।
माँ ने रोते हुए सबको धिक्कारा – “मोबाइल के कारण आज तुमने एक जान ले ली। किसी के दुख-तकलीफ को देखने का समय ही नहीं मिला तुमको।”
सब डरे-सहमें,उदास सर झुकाए खड़े रहे।
पिताजी नें कहा -मोबाइल में आज हम पूरी दुनिया से जुड़ गए है।इस मोबाईल के कारण आज हम परिवार से दूर हो रहे है.वक्त रहते बुजुर्गों की बात मान लेनी चाहिए।उनकी तकलीफ सुनना जरुरी है,नहीं तो जीवन भर सिर्फ पछतावा साथ रह जाता है।






