बीएल भूरा चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, मध्य प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
‘‘न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ के अंतर्गत मैराथन व वाॅकथन……..
मध्य प्रदेशः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के निर्देशन में ‘‘न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ के अंतर्गत दिनांक 15 नवंबर 2026 को सुबह 08.00 बजे से ‘‘मैराथन’’ का आयोजन किया गया, मैराथन के साथ ही वाॅकथन (पैदल चाल) का आयोजन भी किया गया।
मैराथन जिला न्यायालय परिसर आलीराजपुर से प्रारंभ होकर बस स्टेण्ड चैराहा-पोस्ट आफिस चैराहा-पंचेश्वर मंदिर-फतेह क्लब-सिनेमा चैराहा होकर जिला न्यायालय परिसर आलीराजपुर पर समाप्त हुई, जिसमें छात्र-छात्राओ द्वारा सहभागिता की गई।
मैराथन में बालक वर्ग में शिवम पिता लालसिंह ने प्रथम, संयम पिता भंगडा ने द्वितीय, संजय पिता सरदार ने तृतीय तथा बालिका वर्ग में कु. हर्षिता पिता साधनिया ने प्रथम, कु. लक्ष्मी पिता इडला ने द्वितीय, कु. मनीषा पिता मगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर माननीय श्री मनोज कुमार मण्डलोई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, श्री समर वर्मा पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री नंदराम परमार प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री आर.पी. सेवेतिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर/नोडल अधिकारी, श्रीमती ज्योत्सना आर्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री जय पाटीदार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अनुराग सिंह सुमन न्यायिक मजिस्ट्रेट



प्रथम श्रेणी, श्री एस.बी. शरण जेल अधीक्षक, श्री राजेन्द्र वाणी उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ एवं अन्य अधिवक्तागण, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री राजेश राठौर चीफ एल.ए.डी.सी.एस., श्री चितवन गेहलोत डिप्टी चीफ एल.ए.डी.सी.एस., श्री राहुल सवनेर असिस्टेंट एल.ए.डी.सी.एस., श्री अभिषेक वाणी असिस्टेंट एल.ए.डी.सी.एस., न्यायालयीन अधिकारी व कर्मचारीगण व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित होकर वाॅकथन (पैदल चाल) में सम्मिलित हुए।






