सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
महिला मंगल दलों और विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।
तल्लानागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले के दूसरे दिन लोक संस्कृति के विविध रंगों से सराबोर रहा मेला परिसर
राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत, जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
ऊखीमठ: तल्लानागपुर चोपता के चांदधार में आयोजित पांच दिवसीय तल्लानागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले के दूसरे दिन महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोकगीतों, लोकनृत्यों और पारम्परिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने पहाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परम्पराओं और सामाजिक जीवन के विविध रंगों को जीवंत कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की मौजूदगी से मेला परिसर में दिन भर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
मेले के दूसरे दिन राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखण्डी, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के नेता डॉ. आशुतोष भण्डारी तथा उक्रांद की केन्द्रीय सचिव आरती बेजवाल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।
राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से महिला मंगल दलों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पारम्परिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी ने कहा कि तल्लानागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेला क्षेत्र की जनता का अपना उत्सव है। मेले के माध्यम से जहां स्थानीय लोक संस्कृति और परम्पराओं को संरक्षण मिल रहा है । जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखण्डी ने कहा कि इस तरह के मेले ग्रामीण क्षेत्रों की सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों को नई पहचान दिलाने में सहायक होते हैं। उक्रांद नेता डॉ. आशुतोष भण्डारी ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, भाषा, बोली और परम्पराएं हमारी विशिष्ट पहचान हैं।
उक्रांद की केन्द्रीय सचिव आरती बेजवाल ने कहा कि महिला मंगल दल ग्रामीण संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की मजबूत आधारशिला हैं। महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परम्पराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं।
मेला अध्यक्ष ललित मोहन मेवाल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, महिला मंगल दलों, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेले को सफल बनाने में सभी का सहयोग मिल रहा है।


मेरे के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने तल्लानागपुर मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। महिला मंगल दलों और नौनिहालों की प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि पहाड़ की लोक संस्कृति आज भी नई पीढ़ी के उत्साह और उमंग के साथ जीवंत है। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, अगस्त्यमुनि मनोज राणा, महामंत्री दीपक नेगी, विनोद रावत, सतवीर जग्गी, प्रधान सीता देवी, साधना देवी, आजाद खत्री, नीता देवी, मंजू देवी, सन्तोषी बर्त्वाल, लक्ष्मण बर्त्वाल, विजय सिंह सजवाण, वीरेन्द्र कुनियाल, यशपाल सिंह रावत, गजेन्द्र करासी, लक्ष्मण राणा, बृजमोहन नेगी, हरीश बुटोला, पंचम नेगी, शंकर नेगी, योगम्बर रावत, केशर सिंह पंवार, वीरेन्द्र मेवाल सहित कई प्रतिभागी मौजूद रहे।






