कवयित्री /लेखिका सुश्री सरोज कंसारी नवापारा राजिम
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
आलेख “””””””””””
एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए –सुश्री सरोज कंसारी
दुनिया में कई तरह के लोग हैं कुछ सच्चे, कुछ झूठे। इस भ्रामक संसार की कहानी हर पल बदलती हैं सब समय का खेल होता हैं। अच्छी- बुरी परिस्थिति आती- जाती रहतीं हैं, लोग मिलते और बिछड़ते हैं। मतलब से भरी दुनिया में कुछ ही होते हैं जो हर वक्त निभाते हैं अपने हिस्से की जिम्मेदारी। बिना मतलब के तो वहीं लोग करीब आते हैं जो आपकी दौलत- शौहरत, पद- प्रतिष्ठा से नही, सिर्फ आपसे प्रेम रखते हैं। सीधे- सच्चे, भोले और मन के साफ व्यक्ति भले ही तकलीफ सह लेते हैं, पर कभी किसी को हानि नही पहुंचाना चाहते। पर कुछ लोग होते हैं जो किसी की भावनाओं की कद्र नही करते।
हर इंसान में सोचने क्षमता हैं, उनकी भी दृष्टि हैं, सभी अपना भला किसमे हैं जानते हैं ? दिमाग से काम लेते हैं। पर पता नहीं कुछ लोगो को यह गलत फहमी क्यूं रहती हैं की वो जो कहेंगे वही सही हैं, उनकी चिकनी- चुपड़ी बातों में सभी आ जाएंगे? कुछ होते हैं जिनकी कुछ मजबूरी होती हैं शारिरिक- मानसिक और आर्थिक रूप से वे कुछ करने, सोचने, आगे बढ़ने में असमर्थ होते हैं, कोई फैसला नहीं ले पाते और भ्रमित हो जाते हैं। कभी- कभी वे दूसरों की बातों में आसानी से आ जाते हैं। वे ज्यादा चिंतन नहीं कर पाते और उसी बेवजह यातना सहते हैं, पर बाद में बाद में उन्हें पछतावा होता हैं।
हम सभी अपने परिवार- समाज, पड़ोस और राष्ट्र में रहते हुए आपसास के व्यक्ति, उनके व्यवहार, घटना और कार्य को सुनते- देखते, पढ़ते और मूल्यांकन करते हैं। कौन, कब, कहां, क्या किए ? ज्यादा न सही कुछ तो जनकारी मिल ही जाती हैं। वे जो दुख_सुख में काम आते हैं, किसी से भेदभाव नही करते, मुसीबत में खड़े होते हैं, निस्वार्थ मिलते हैं, सहयोग करते हैं जनहित में जिनका योगदान होता हैं। वे हर वक्त जब भी अवसर मिलें सहायता के किए तत्पर रहते हैं नाम और तारीफ की परवाह नहीं करते, खामोशी से कार्य करते हैं। ऐसे लोगों का परिचय उनके व्यक्तित्व से हो ही जाता हैं, उसे कोई नकार नहीं सकतें।
आज के माहौल में कभी न कभी, कहीं न कहीं अपनो से या गैरो से धोखा पाकर, यकीन करके, ठोकर, दुत्कार, बहकावे में आकर लोग बहुत कुछ सहकर सचेत हो चुके हैं। उनकी भलाई किसमे हैं वे अच्छी तरह जान गए हैं ? इसलिए किसी पर अपने विचार थोपने की बजाएं उन्हें अपनापन, विश्वास, सद्व्यवहार, क्षमा-दया, करूणा, स्नेह, जितना अधिक दे सकते हैं दिजिए। एक जगह हैं तो एक दूसरे को जीवन के अनुकूल सुखद, शांत, सुरक्षात्मक वातावरण दिजिए। छल- कपट, षडयंत्र करके हम ज्यादा दिन किसी के दिल में नहीं रह सकतें।आज हर किसी को प्रेम पूर्ण व्यवहार की जरूरत हैं। इंसान हैं किसी से नफरत मत किजिए, प्यार से हर काम हो सकतें हैं मन को शुद्ध- सात्विक रखिए।
पहले से हम किसी होनी- अनहोनी, घटना- दुर्घटना को नहीं जानते। जब हादसे से गुजरते हैं उस वक्त लोगों से जो व्यवहार हमें मिलता हैं, उसी से हमारी सोच और दिशा तय होती हैं। हम बुरे वक्त में ही अपने या पराएं को पहचान पाते हैं।हर पग पर अनुभव मिलते हैं। कुछ तो हम अपने कर्मो से ही लिखते हैं, अपने जीवन के सुख- दुख। क्या पाना या खोना यह हम पर निर्भर नही? कभी-कभी हालात हमें सिखाती हैं जीने की कला। इसलिए सब कुछ भूलकर सही सोच रखिए,जीवन के प्रति सकारात्मक ही रहिए। किस्मत बदलती जरूर हैं, हर किसी को मौका मिलता हैं आगे बढ़ने का। पर समय की कीमत नही समझ पाते, वक्त रहते सही निर्णय नही लेते और पीछे हो जाते हैं। इसलिए अच्छा देते रहिए, वो मत करिए जो आपके स्वाभिमान के खिलाफ हो। वहीं करिए जिससे आत्म संतुष्टि हो। हम रुकते नहीं बस अपने जीवन के अनुकूल ढलते- समझते और रहते हैं।
धोखे का चारों तरफ जाल होता हैं। सुखी वही जो अपने मन को हमेशा शांत रखतें हैं। अपने ही दम पर जीने की कोशिश करते हैं। अपने और पराएं मन का एक भाव हैं, वरना निभाने वाले कभी हैसियत रूप- रंग, जाति- मजहब, धर्म नहीं देखते। सुख और दुख में दोनो ही परिस्थिति में अंतिम सांस तक साथ रहते हैं। मन के मिलन से ही हर दुविधा दूर होती हैं, मस्तिष्क एकाग्र होता हैं।
आपकी रूचि जिसमें हैं उसी पर मेहनत करिए ?और सफल होने की पूरी कोशिश किजिए। जो संभावना हैं उसे निखारिए। लेकिन नकल करने में जब लग जाते हैं तो खुद की क्षमता भूल जाते हैं। औरों के अनुसार जीवन का सफर तय नही हो सकता ।बिना पसंद के कार्य से ही हम निराश होते हैं, जो कार्य दिल को खुशी दें वही आपके लिए सही हैं। भ्रम की स्थिति में मत रहिए जो भी करें वह स्पष्ट हो। खुद को सही साबित करने के लिए किसी को गलत ठहराना पड़े तो समझ सकतें हैं वो कैसे हैं? याद रखिए ! बुराई हम सभी में हैं। एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना हैं अपनी काबिलियत से पाइए।
अगर हर पल में एक सुखद अनुभूति पानी हैं हर बात को दिल में मत रखिए। किसी के व्यवहार से दुखी होना बंद किजिए, जितने किसी की बात पर गंभीर होते हैं उतना ही जीवन गमगीन होता हैं। घुटन भरी जिंदगी से निकलिए और वही करने की कोशिश कीजिए जिससे सुकून मिलें। सभी अपनी सुविधा, मूड और आवश्यकता अनुसार हमें व्यवहार देते हैं। हमें क्या असर पड़ेगा उनकी बातों का वे यह नही सोचते? बस जो आपके जीवन के लिए जरूरी हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व का विकास हो, चरित्र का निर्माण हो, संस्कार- मर्यादा बनी रहें, आपके कार्य से औरों को लाभ हो वहीं किजिए। बहके नहीं किसी की मीठी बातों से, संभल कर रहिए। बिगाड़ने वाले को आपके संघर्ष, तकलीफ का पता नहीं होता।कितने जख्म मिले, दर्द से व्याकुल हुए वे यह नहीं देखते ?लेकिन आपको हराने- गिराने, बिगाड़ने और आपकी छवि धूमिल करने में एक पल भी नहीं लगाते।दिल वहीं लगाइए जहां आपके भावनाओं की कद्र हो। जो व्यवहार, पद- प्रतिष्ठा, सम्मान आप ईमानदारी से प्राप्त करते हैं, जिन रिश्तों से आपकी पहचान बनी हैं, जो जानते मानते और समझते हैं उन्हें संभाल कर रखिए।
आपसे जलन रखने, नफ़रत करने वाले, बदले का भाव रखने वाले सबसे पहले जिससे आपकी मजबूती हैं उसी को तोड़ने और कमजोर करने की कोशिश करते हैं। पहले वे आपके प्रिय जन, परिवार, मित्र, सगे- संबंधी को दूर करने की कोशिश करते हैं। उनसे मनमुटाव झगड़े- विवाद, बहस और संदेह उत्पन्न करने में लगे रहते हैं। इसलिए जिन्हें आप पसंद करते हैं, जिनसे जीवन की डोर बंधी है, जिन्होंने आपको हमेशा नई राह दिखाते हैं, आपके लिए त्याग- तपस्या समर्पण किए, जिम्मेदारी निभाते हैं उनके विश्वास को कभी मत तोड़िए। जल्दबाजी में कोई निर्णय मत लिजिए। परिवार, मित्र, रिश्ते- नाते आपके जीवन की सबसे बड़ी कमाई हैं, पहले उन्हें प्राथमिकता दिजिए।
अच्छे स्वभाव और कार्य को किसी के लिए भी मत छोड़िए। जिम्मेदारी समझिए और अपनी योजना के अनुसार कार्य किजिए। कई लोग जिंदगी में आते हैं, मिलते हैं, कमजोरी को देखते हैं और जीवन में हलचल, बेचैनी और व्याकुलता का तूफान देकर चलें जाते हैं। याद रखिए! हर कोई आपकी सिसकी से पिघलते नहीं, कुछ पत्थर बन जाते हैं। उन्हें अपने काम निकालने से मतलब होता हैं। दुनिया में कमी नहीं हैं चालाक और षड्यंत्रकारी लोगों की, किसी की बातों में बिना सोचे ही विश्वास मत किजिए।
हममें पहचान करने की क्षमता होनी चाहिए, कौन कैसे हैं ? नहीं तो हम यूं बेवजह चलते रहेगें बिना मंजिल की राह में और हासिल कुछ नही कर पाएंगे। सामना किजिए समस्यायों का, किसी भी परिस्थिति में भागे नहीं। सरल बनिए, बदला मत लीजिए। हर कड़वाहट की घूंट को पीकर आगे बढ़ते रहिए। हमें अपने कर्म, रिश्ते और सोच के प्रति वफादार रहना ज़रुरी हैं। पल- पल जो बदल जाते हैं हर किसी के बात में आकर, जिनके जीवन का कोई नियम या अनुशासन नहीं होता वे कहीं भी सफल नही होते। जो दूसरो के मोहताज रहते हैं ऐसे लोग मानसिक द्वंद से घिरे होते हैं। जो दिल से अच्छे सच्चे और व्यावहारिक होते हैं कभी किसी के साथ गलत नहीं करते। याद रखिए, सच एक दिन सामने आता हैं। और ऐसे कोई नहीं जो सदा ही शाक्तिशाली रहेगें, कुछ भी करने से पहले आत्मा की आवाज जरूर सुनिए वहां हमेशा सही फैलता होता हैं।
“””””””””””””””””””””””






