लेखिका/कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी नवापारा राजिम
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
आलेख ””””””””””
हर तकलीफ एक सबक हैं – सुश्री सरोज कंसारी
भर जाती हैं आंखें, रोता हैं मन, जब हर एक चीज के लिए जिंदगी मोहताज कर देती हैं औरों के। जब समय पर वो प्यार नहीं मिलता, जिसकी चाह होती हैं। स्नेह- दुलार, लाड- करुणा, क्षमा- दया और वात्सल्य की हर इंसान को भूख होती हैं। जब न कोई सहलाने वाले होते हैं, न समझते हैं बस एक इंतजार में गुजरता हैं हर पल, बस एक उम्मीद होती हैं -कभी तो हटेंगे दुख भरे दिन और खुशियों की घटा छाएंगी। सच में जब तड़प- कराह और घबराहट होती हैं, घुटन से भरे माहौल में जीने के लिए मजबूर होते है, तब वीरान लगती है जिंदगी। हर सांस में एक आह! निकलती हैं और चीख उठते हैं मन ही मन। भले ही कोई सुन नही सकते पर आत्मा से जब दर्द उठती है तो अंतर्मन में उथल- उथल होती हैं, छटपटाते है और सोचते है कब निकलेंगे इस नरक से, कब बदलेंगे दिन? सहज होना आसान नहीं, जब एक साथ शारिरिक- मानसिक, आर्थिक- परिवारिक, कष्ट- कलह और कड़वाहट से भरी हो जिंदगी तब दिल और दिमाग को संतुलित कर पाना मुश्किल होता हैं।
गरीबी से लड़कर एक बार हम अपनी स्थिति को सुधार सकते हैं। नफरत पाकर और उपेक्षित होकर बिना किसी के सहारे- प्रोत्साहन के हर लम्हा बोझिल हो जाता हैं। एकांत में जब खुद से बात करते हैं तो- याद आते है, गुजरे लम्हें। खामोशी के बीच गहराई में डूब जाते हैं, हर वो मंजर आंखों के सामने होता हैं, एक- एक कर याद करते हैं बीते समय की दुख भरी बातों को, सहम जाते हैं जब मजबूरी में ही जीवन होता हैं तब शोक_ भय, संताप से घिर जाते हैं,संकोच होता हैं खुलकर किसी से अपनी व्यथा कहने में- कोई दुत्कार न दे, क्रोधित न हो जाएं ,सजा न मिले यही सोचकर एक चुप्पी साध लेते हैं और जिसके पास रोटी- कपड़ा मकान का कोई ठिकाना न हो उसके रिश्ते _नाते, मित्र- पड़ोसी की कल्पना भी नहीं कर सकते, कोई पूछ ले हाल तो बहुत बड़ी बात है। बुरे दौर गुजर जाते है, लड़ते-जूझते, सहते एक दिन सब्र और मेहनत से भौतिक सुख- समृद्धि भी प्राप्त कर लेते है लेकिन बचपन से लेकर जवानी तक सिर्फ अभाव देखे होते है, समय पर जिन्हें किसी का साथ नहीं मिला होता, वे भूलते नहीं कुछ बल्कि याद करते है- समय के साथ लोगों के कार्य और व्यवहार को, जो दर्द में पले होते हैं उनके जख्म भरते नही उन्हें आदत हो जाती हैं उसी के साथ रहने की।
जिन्हें हर पग पर सिर्फ ठोकर मिली होती हैं वे ही जानते हैं- कैसे संभले हैं? बस अधूरी ख्वाहिश के साथ जीते हैं वे समय के साथ अंदर से पत्थर हो जाते हैं। वक्त का खेल हैं सब, हंसाती हैं, रुलाती हैं और जीना भी सिखाती हैं जिंदगी। हर एक तकलीफ सबक है। सुख के दिन कैसे कटते है पता नही चलता? पर दुख को काटना आसान नही, हर चाहत को दबाकर जीना पड़ता हैं कहने को बहुत कुछ हो पास, पर कोई अपने से इंसान न हो तो सोचिए! कैसी स्थिति होगी? हर इंसान के जीवन में संघर्ष की एक कहानी होती है- जो जूझते है अभाव से और तड़पते किसी दर्द से वे ही जानते है अपने हर रहस्य को।
वक्त जब गुजर जाता है और बिखरकर जब निखर जाते हैं उस वक्त- भले ही हम सुखी- संपन्न दिखते हैं लेकिन जो गुजरी उससे जो तड़प मिली होती हैं उसे कोई न सुनना चाहते हैं, न ही महसूस करते है लेकिन एक कसक रह जाती हैं
बीत गया उसे भूल जाना, कहना आसान है लेकिन कई ऐसे मौके आते है जब मन में निराशा आ ही जाती है। सोचने पर मजबूर हो जाते है एक ही इंसान के हिस्से में इतनी तकलीफ क्यों होती है। उस वक्त वो लोग क्यूं सहारा नही देते, मन को दिलासा क्यों नही देते ? जो कहलाते है रिश्ते -करीबी, मित्रगण। जब अकेले ही सफर कर तय करते हैं मंजिल, तब समझ आता हैं जो धन-दौलत शोहरत पद- प्रतिष्ठा रूप और दिखावा को महत्व देते है, वे किसी के रिश्तेदार नहीं होते। बस उन्हें हर समय भोग- विलास, मौज- मस्ती ही सूझता हैं, न ही किसी का साथ देते हैं और पीड़ा को समझते हैं।
आज हम हर दृष्टि से सुखी- संपन्न और समृद्ध है आर्थिक -मानसिक, शारीरिक रूप से पर संतुलन नहीं बना पाते। सुविधा भोगी इंसान सिर्फ अपने स्वार्थ में जीते है, किसी की कराह उन्हें सुनाई नही देती, बस अपने ही समस्या को देखते है। जो गम की भट्टी में तपकर बड़े हुए होते हैं उनके लिए कोई चीज मायने रखती नहीं रखती, हर परिस्थिति में एक समान रहते हैं। जो पूरी तरह टूटकर भी जी रहे हैं, फर्ज निभा रहे और शिकायत नहीं करते, बदला नहीं लेते अपनो के लिए बदलते नहीं वे सच में इंसानियत की राह में चलकर पवित्र भाव रखते हैं, किसी से अपेक्षा नहीं करते यही तो हैं मानव धर्म हैं।
आज की पीढ़ी को समझाना हैं-बस! पढ़कर बड़े आदमी बन जाना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए। हर दृष्टि से योग्य बने।आज के बच्चे जरा सी बात में रूठ जाते है, जिद करते हैं, बड़ो का सम्मान नहीं करते, अपने धुन में मगन। सब कुछ पहले से मिल जाता है, हर जरूरत की चीज माता- पिता देते हैं बस इसी अपेक्षा से की उन्हें कोई कमी न हो। युवा वर्ग को समझना हैं संस्कार के बिना जिंदगी भटक जाती हैं। कितनी भी योग्यता हो लेकिन अपने बुजुर्गो का सम्मान, परिवारिक प्रेम, सद्भाव, एकता, सामंजस्य, समझौता, सहयोग मिलनसार, मृदुभाषी के गुण होना जरुरी हैं। संयम रखे, सोच समझकर हर कदम उठाए। बिना अपनो के सलाह के कोई जोखिम पूर्ण कार्य न करें। अपने पूर्वजों ने जो हमे अच्छी सीख दी है उनका अनुकरण करे। अपने माता- पिता के संघर्ष को जाने उन्हें कभी उपेक्षित न करे। आत्म निर्भर होकर उनका सहारा बने जो उम्मीद आप अपनो से करते हैं उनकी भी आपसे बहुत सी अपेक्षाएं होती है उसे ईमानदारी से पूर्ण करे। अपने परिवार- समाज और राष्ट्र के प्रति वफादार रहे, सक्रिय रहकर अपने व्यक्तित्व का विकास करें।
जीवन में बहुत सी अच्छी-बुरी घटनाएं बातें होती है। कभी किसी के कारण परेशान होते है, कभी कोई दामन में खुशियां भर देते हैं। अनुभव मिलते रहते हैं, चाहें वो व्यक्ति पहचान के हो, अजनबी, सगे- संबंधी या प्रियजन कोई भी मन के विपरित कह दे, उनके कार्य- व्यवहार आपको पसंद न हो फिर भी उनके प्रति द्वेष भाव न रखें। किसी भी बात को जो मन को विचलित करे, कोई अप्रिय बात कह दे सोच के, विपरित व्यवहार उसे दे गांठ बांधकर न रखे।
हर उस इंसान से अच्छा व्यवहार किजिए जो साथ हैं, चाहे वे कम समय के लिए ही मिले, किसी स्वार्थ से या भला के लिए, पर उन्हें सम्मान दीजिए। दिल बड़ा किजिए हर कड़वाहट को भूल जाएं। अपने आप को सही दिशा में चलने के लिए और अच्छा करने के लिए प्रेरित करते रहिए।
कहने वाले कभी नही सोचते, किस बात से आपको दुख पहुंचता हैं, कहकर या तो आनंद लेते है, भूल जाते है या उनका मकसद ही परेशान करना हो। क्या लेने योग्य है, क्या नही हम पर निर्भर है? बस एक संकल्प की जरूरत होती हैं।
चाहे कुछ भी हो लोगो की बेवजह की बातों को हावी मत होने दिजिए अपने दिल- दिमाग में।
अपनी जिंदगी के हर अध्याय का गहन अध्ययन करे। समझें, सार बातो को ग्रहण करे, सही गलत को पहचाने, चिंतन करे।
जब ध्यान से पढ़ेंगे खुद को, तब अपने आपको इस सांसारिक जीवन के अनुकूल व्यवहार करने के लायक बना पाएंगे। लोभ, मद-माया से ऊपर उठ पाएंगे। निभाने की आदत विकसित कर पाएंगे किसी के बुरे वक्त में काम आए। ये कभी न सोचे की किसने साथ दिया नही दिया? बस अपने विचार सकारात्मक हो, दूसरे जैसे भी रहे ये उनकी सोच है अपने हिस्से की हर जिम्मेदारी को निभाते रहिए।अपने हर एक कर्म को सावधानी से किजिए यही आपके जीवन दिशा देती है। बिना सोचे न ही कहे, न कुछ करें। हिसाब हर बात का होता हैं जिंदगी है, इसे गमगीन मत बनाइए खुश रहने की वजह ढूंढिए।
“””””””””””””””””””””







