राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

 

 

 

            अल्मोड़ा: राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) और नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज (NHCX) पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। उत्तराखंड में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी.एस. तित्याल ने की।

 

                  कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, उत्तराखंड की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने स्वास्थ्य अभिलेखों के डिजिटलीकरण और एनएचसीएक्स के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा दावों की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में मिशन के क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी। कार्यशाला में जनपद की मॉडल स्वास्थ्य संस्था के रूप में राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

 

               कार्यशाला में सभी स्वास्थ्य पेशेवरों का हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (HPR) में पंजीकरण शीघ्र पूरा करने को कहा गया। साथ ही, ओपीडी पंजीकरण के लिए ‘स्कैन एंड शेयर’ सुविधा का उपयोग करने, मरीजों के स्वास्थ्य अभिलेखों को डिजिटल रूप में तैयार कर उनके आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (ABHA) से जोड़ने और एनएचसीएक्स के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा दावों की प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य डिजिटल सुविधाओं के उपयोग से ओपीडी पंजीकरण, स्वास्थ्य अभिलेखों के प्रबंधन और बीमा दावों की प्रक्रिया को सरल बनाना था।

 

              इस अवसर पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, उत्तराखंड की टीम से प्रज्ञा पालीवाल, अमृत पोखरियाल और अमन सिंह तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.सी. पुनेरा, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. दीपक जोशी सहित अन्य चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रति आमजन को जागरूक करेगा जनगणना प्रचार रथ, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    कुमाऊं कलाकार संघ के अध्यक्ष सुन्दर सिंह लटवाल के तत्वावधान में पत्रकार वार्ता।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रति आमजन को जागरूक करेगा जनगणना प्रचार रथ, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 5 views
    जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रति आमजन को जागरूक करेगा जनगणना प्रचार रथ, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 6 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    कुमाऊं कलाकार संघ के अध्यक्ष सुन्दर सिंह लटवाल के तत्वावधान में पत्रकार वार्ता।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 10 views
    कुमाऊं कलाकार संघ के अध्यक्ष सुन्दर सिंह लटवाल के तत्वावधान में पत्रकार वार्ता।

    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले का आगाज।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 9 views
    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले का आगाज।

    आस्था के सैलाब के बीच गिरीया गांव पहुंची भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 10 views
    आस्था के सैलाब के बीच गिरीया गांव पहुंची भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली।

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।