प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री
(नया अध्याय, देहरादून) (w) 6395080071
मनोविज्ञान परिषद आयोजित की प्रतियोगिता
देहरादून: राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के रसायन विज्ञान कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए क्रमशः मुस्कान कुमारी, ईशा और आकांक्षा को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रचनात्मक और कलात्मक वर्ग में मुस्कान कुमारी और सिद्धिका भट्ट ने संयुक्त रूप से प्रथम, अनिरुद्ध रूपेन ने द्वितीय स्थान और आँचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. “समसामयिक मनोवैज्ञानिक समस्याएं एवं उनके समाधान” विषय पर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन में आकांक्षा रावत ने प्रथम स्थान, अवंतिका मौर्य ने द्वितीय और प्रियांशी भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रोफेसर कुलदीप रावत, डॉ. राकेश कुमार पांडेय, डॉ. मयनी चौधरी, अर्चना और आरुषि भटनागर सम्मिलित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे और अधिक क्रिटिकल थिंकिंग के साथ आगे बढ़ें। आयोजक और विभाग प्रभारी डॉ. राकेश कुमार नौटियाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।







