बीएल भूरा चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, मध्य प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर आयोजित….


मध्य प्रदेशः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देंशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के निर्देशन में ‘‘न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह’’ के अंतर्गत ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, न्याय तक पहुँच और निःशुल्क कानूनी सहायता-सेवाओं के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से दिनांक 19 नवंबर 2026 को ग्राम -कानाकाकड में विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री जय पाटीदार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री राजेश राठौर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा सहभागिता की गई।
उक्त शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्रामीणों को सम्पत्ति में अधिकारों के बारे में बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को पैतृक एवं स्वयं अर्जित संपत्ति में विधि अनुसार अधिकार प्राप्त है। विशेष रूप से महिलाओं एवं बेटियों के संपत्ति में समान अधिकारों के संबंध में जागरूक करते हुए संपत्ति के बंटवारे एवं उत्तराधिकार से संबंधित काूननी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
उक्त शिविर में श्री जय पाटीदार ने साइबर सुरक्षा के बारे में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में आनलाइन धोखाधडी, ओटीपी साझा करने, फर्जी काॅल, लिंक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की समझाइश दी।
उक्त शिविर में श्रीमती शक्ति रावत द्वारा ग्रामीणों को घरेलू हिंसा के बारे में बताया कि महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, मौखिक, भावनात्मक एवं आर्थिक प्रताडना से संरक्षण प्राप्त करने का कानूनी अधिकार है। उन्होंने घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को उपलब्ध कानूनी सहायता, संरक्षण एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया तथा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु पे्रेरित किया।
उक्त शिविर में श्री राजेश राठौर ने निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता, कानूनी सलाह एवं न्यायालयीन कार्यवाही में सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की भूमिका बताते हुए कहा कि आपराधिक मामलों में पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क बचाव पक्ष का अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है।
इसके साथ ही उपस्थित व्यक्तियों को आधार अपडेशन, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच श्री प्रवीण कुमार रावत, ग्राम सचिव, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स तथा ग्रामीणजन, महिलाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






