बीएल भूरा चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, मध्य प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
विधिक जागरूकता के लिए बाईक रैली
का आयोजन किया गया…

मध्य प्रदेशः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आलीराजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के निर्देशन में दिनांक 20 नवंबर 2026 को ‘‘बाईक रैली’’ का आयोजन किया गया, साथ ही विधिक सेवा प्रदर्शनी भी लगाई गई।
‘‘न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2026’’ के समापन के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर आलीराजपुर से ‘‘बाईक रैली’’ का आयोजन किया गया। रैली को श्रीमान् नंदराम परमार प्रथम जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, बाईक रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर काजू विकास रोड-बस स्टेण्ड-एम.जी. रोड-झण्डा चैक-दाहोद नाका-सिनेमा चैराहा होकर जिला न्यायालय परिसर पर समाप्त हुई, जिसमें अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वाॅलेंटियर्स ने हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए।
इसके साथ ही विधिक जागरूकता के लिए जिला न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर श्री नंदराम परमार प्रथम जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा श्रीमती ज्योत्सना आर्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री जय पाटीदार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अनुराग सिंह सुमन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री अंशुल चन्द्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री राहुल परिहार सचिव जिला अभिभाषक संघ एवं अधिवक्तागण श्री अनूप शर्मा, श्री पदमसिंह गेहलोत, श्री यशपाल वाघेला व अन्य अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल से श्री राजेश राठौर चीफ, श्री चितवन गेहलोत डिप्टी चीफ, श्री राहुल सवनेर असिस्टेंट, श्री अभिषेक वाणी असिस्टेंट उपस्थित रहे।






