पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दून समेत सात जिलों में होगी तेज बरसात

Spread the love

देहरादून।  प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता जारी है। मंगलवार दोपहर बाद देहरादून में मूसलधार वर्षा हुई। करीब एक घंटे में 53.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान शहर के कई सड़कों, कॉलोनियों और चौक-चौराहों पर जलभराव हुआ। इस दौरान झाझरा में 49.2 एवं विकासनगर में 71.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को बागेश्वर जनपद में भारी से भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। । दून समेत सात जनपदों में भी भारी वर्षा का चेतावनी दी गई है। देहरादून का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर करीब तीन बजे से चार बजे के बीच हुई मूसलधार वर्षा से बुद्धा चौक, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन के सामने, हरिद्वार रोड़, कारगी चौक, बंजारावाला, मोहब्बेवाला आदि क्षेत्रों में जलभराव हुआ। गनीमत यह रही कि चार बजे बाद वर्षा थम गई।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को बागेश्वर में भारी से भारी वर्षा हो सकती हे। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर चमोली, रुद्रप्रयाग, चम्पावत, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा का अनुमान है।

लगातार बारिश से रात का तापमान गिरा, हल्के गर्म कपड़ों का लेना पड़ रहा सहारा

मसूरी। लगातार हो रही बरसात और कोहरे से मसूरी का आम आदमी परेशान है। गृहणियों को बच्चों के कपड़े सुखाना टेढी खीर बन गया है। सीमेंट से बने संपर्क मार्गों पर काई जमने से पैदल चलने में परेशानियां होने लगी है। दिन ढलने के बाद ठंड महसूस होने लगी है जिससे अभी से हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। हालांकि कभी कभी दिन में चटख धूप के दर्शन होने से राहत के साथ में गर्मी भी महसूस होती है लेकिन वह मात्र कुछ मिनटों के लिए ही होती है। मौसम के मिजाज को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि दीपावली तक अच्छी ठंड पड़ने लगेगी।

सुबह से बरसात की शुरुआत

पौड़ी, शहर तथा इससे सटे क्षेत्रों में पिछले आधे घंटे से वर्षा हो रही है। शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित होने के कारण बदले मौसम के बीच सुबह और सायं को हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है। मुख्यालय से जाने वाले मुख्य मार्ग अभी खुले हैं।

उत्तरकाशी में बादलों का डेरा

उत्तरकाशी। वर्तमान समय में जनपद के मुख्यालय तथा समस्त तहसील क्षेत्रों में बादल लगे हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू है। फूल चट्टी से जानकी चट्टी के बीच छोटे वाहनों का संचालन हो रहा है।

कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं। फिलहाल वर्षा की कोई उम्मीद नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love      महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।     देरादूण: बुधवार 11 नवंबर 2026 सौं-करार लोकभाषा साहित्यिक समिति की ओर से…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 2 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 4 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।