देहरादून की शिवानी रतूड़ी ने लद्दाख की दो चोटियों कांग यात्से-1 और कांग यात्से-2 को फतह कर तिरंगा फहराया

Spread the love

देहरादून। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित अभियान में देहरादून निवासी शिवानी रतूड़ी ने लद्दाख के 6400 मीटर ऊंची कांग यात्से-1 व 6250 मीटर कांग यात्से-2 फतह की। उन्होंने कांग यात्से-1 पर तिरंगा भी लहराया।

रायपुर रोड स्थित सुमनपुरी निवासी शिवानी रतूड़ी एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहस्रधारा रोड में शिक्षिका हैं। शिवानी ने बताया कि इस अभियान में देशभर के 10 सदस्यों का दल शामिल हुआ था जिसमें से आठ ने ये चोटियां फतह की।

इस दल में उत्तराखंड में वह अकेली थी। 20 अगस्त को दल लद्दाख पहुंचा। 25 अगस्त को कांग यात्से-2 जबकि 30 को कांग यात्से-1 फतह किया। इससे पहले भी इसी वर्ष जून में मनाली में 5200 मीटर ऊंची फ्रेडशिप चोटी भी फतह कर चुकी हैं।

शिवानी ने बताया कि उन्हें शुरू से ही प्रकृति के साथ रहना पसंद है। प्रकृति के प्रति सभी लोग संवेदनशीलता दिखाएं ताकि पर्यावरण को संरक्षित रख सके व सभी स्वस्थ जीवन जिएं।

  • Related Posts

    ऊखीमठः विकासखंड ऊखीमठ की 12 ग्राम पंचायत प्रधानो तथा 9 क्षेत्र पंचायत  सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर ग्रामीणों ने एकता व भाई चारे की मिशाल कायम की है।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।              ऊखीमठः विकासखंड ऊखीमठ की 12 ग्राम पंचायत प्रधानो तथा 9 क्षेत्र पंचायत  सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित…

    बीकेटीसी द्वारा सावन संक्रांति से विश्व शांति के लिए रुद्राभिषेक पूजा शुर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।   बीकेटीसी द्वारा सावन संक्रांति से विश्व शांति के लिए रुद्राभिषेक पूजा शुर।   श्री केदारनाथ धाम: 16 जुलाई। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव-स्तुति

    • By User
    • July 18, 2025
    • 3 views
    शिव-स्तुति

    सच सच बताओ क्या तुम

    • By User
    • July 18, 2025
    • 6 views
    सच सच बताओ क्या तुम

    मोक्ष प्रदाता, संपूर्ण चराचर जगत के नाथ : काशी विश्वनाथ

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    मोक्ष प्रदाता, संपूर्ण चराचर जगत के नाथ : काशी विश्वनाथ

    फिरोजपुर पुलिस और बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी 

    • By User
    • July 17, 2025
    • 4 views
    फिरोजपुर पुलिस और बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी 

    मां का संघर्ष

    • By User
    • July 17, 2025
    • 4 views
    मां का संघर्ष

    दिमागी रेबीज यानी इंसान से दूरी, कुत्ते से करीबी   

    • By User
    • July 17, 2025
    • 4 views
    दिमागी रेबीज यानी इंसान से दूरी, कुत्ते से करीबी