अनुराग बघेल बिजराकापा खुर्द, लोरमी, मुंगेली (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
प्रकृति
नदियाँ कल-कल बहती हैं,
कोयल मधुर ध्वनि सुनाती है।
हरी-भरी धरती मुस्कुराती है,
बारिश आकर इसकी प्यास बुझाती है।
सुबह की किरण जब धरती पर उतरी,
ओस की बूँदें पत्तों पर बिखरीं।
बादल गरजे, बिजली चमकी,
धरती की मिट्टी खुशबू से महकी।
पर्वत ऊँचा, सागर गहरा,
जंगल हरा, आँगन सुनहरा।
सबसे प्यारी लगे यह धरती अपनी,
प्रकृति ही है जीवन की जननी।
मत काटो पेड़, मत सुखाओ नदियाँ,
मत उजाड़ो फूलों की बगिया।
धरती को फिर से हरा-भरा बनाना,
यही है हम सबका सच्चा धर्म निभाना।
आओ मिलकर एक नया संकल्प अपनाएँ,
हर कोने में फिर से हरियाली फैलाएँ।
प्रकृति बचेगी तभी बचेगा जीवन हमारा,
खुशहाल रहेगा यह जग सारा।






