श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद मेनन तथा अन्य पदाधिकारीगण।

Spread the love

बीकेटीसी मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद मेनन तथा अन्य पदाधिकारीगण।

श्री बदरीनाथ / केदारनाथ धाम: 11 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तमिलनाडु राज्य प्रभारी अरविंद मेनन तथा अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी आज भगवान श्री बदरीविशाल एवं श्री केदारनाथ जी के दर्शन को पहुंचे।

पहले राष्ट्रीय पदाधिकारी आज प्रात: केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) तथा तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया।हैलीपेड से राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने केदारनाथ मंदिर पहुंच कर भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की। पूजा के बाद केदारनाथ मंदिर प्रभारी/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी,कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत,ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम दर्शन के पश्चात आज बुधवार पूर्वाह्न को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद मेनन श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। जहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया।दर्शन पूजा-अर्चना के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

दोनों धामों के दर्शन के पश्चात राष्ट्रीय पदाधिकारी दोपहर बाद देहरादून को रवाना हो गये।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 21 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।