देश में बढ़े रहे साइबर हमलाें को देखते हुए प्रदेश में भी साइबर कमांड़ों की फौज तैयार

Spread the love

देहरादून। देश में बढ़े रहे साइबर हमलाें को देखते हुए प्रदेश में भी साइबर कमांड़ों की फौज तैयार की जा रही है। पहले चरण में 10 साइबर कमांड़ो को चयनित किया गया है। यह साइबर कमांडो साइबर क्राइम थाना देहरादून व हल्द्वानी से चयनित किए गए हैं।

फरवरी माह में इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आइ4सी) की ओर से ली गई आनलाइन परीक्षा में इन पुलिसकर्मियों ने परीक्षा पास की है। इसके बाद इनका चयन साइबर कमांडों के लिए किया गया है।

साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पूर्व से ही साइबर कमांडो बनाने की योजना चल रही थी। यह योजना अब धरातल पर उतरी है। जल्द ही इन चयनित पुलिसकर्मियों को साइबर कमांडों के प्रशिक्षण के लिए रवाना किया जाएगा।

इन संस्थानों में होगा प्रशिक्षण

  • – राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गांधीनगर गुजरात
  • – राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय गांधीनगर गुजरात
  • – राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय दिल्ली
  • – आइआइटी कानपुर
  • – आइआइटी चेन्नई
  • – आइआइटी कोटाय्यम, केरला
  • – आइआइटी नया रायपुर, छत्तीसगढ़
  • – डिफेंस इंस्टीट्यूट आफ एडवांस टेक्नालाजी पुणे
  • – नेशनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गोवा

इन पुलिसकर्मियों का हुआ है चयन

  • – सब इंस्पेक्टर आशीष गुसांई
  • – सब इंस्पेक्टर राजीव सेमवाल
  • – सब इंस्पेक्टर राहुल कापड़ी
  • – सब इंस्पेक्टर राजेश ध्यानी
  • – महिला सब इंस्पेक्टर वंदना
  • – सहायक सब इंस्पेक्टर विनोद बिष्ट
  • – हेड कांस्टेबल पवन
  • – कांस्टेबल सुभाष खत्री
  • – कांस्टेबल उष्मान
  • – कांस्टेबल अरविंद बिष्ट

हर वर्ष करोड़ों रुपये की हो रही है साइबर ठगी

जिस तरह से साइबर ठग नए-नए तरीकों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। ठग क्रिफ्टो करेंसी के माध्यम से यह धनराशि दुबई, कंबोडिया, पाकिस्तान, वियतनाम भेज रहे हैं।

देश में छोटे-मोटे साइबर ठग तो पुलिस के पकड़ में आ जा रहे हैं, लेकिन विदेशों में बैठे मास्टरमाइंडों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी चेन को तोड़ने के लिए साइबर कमांडों तैयार किए जा रहे हैं, ताकि समय रहते पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करते हुए धनराशि विदेश जाने से ही होल्ड की जा सके।

एसटीएफ पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह नेगी ने कहा कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश में 10 सदस्यीय साइबर कमांडों टीम गठित की गई है। साइबर क्राइम थाना देहरादून व हल्द्वानी में तैनात पुलिसकर्मियों को टीम में शामिल किया गया है। चयनित साइबर कमांडों का प्रशिक्षण देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुरू होने जा रहा है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 1 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 22 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views