ऊखीमठः तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

          ऊखीमठः तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। झमाझम बारिश में भी दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को तीन दिवसीय महोत्सव के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें तथा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी डा0 सौरभ गहरवार ने जागतोली पहुंचकर मुख्यमंत्री आगमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के समापन अवसर पर शुक्रवार को सुप्रसिद्ध लोक गजेन्द्र राणा, पूनम सती व सौरभ मैठाणी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी तथा पुरुष्कार वितरण के साथ जागतोली दशज्यूला महोत्सव का समापन होगा! तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाये है क्योंकि दशज्यूला क्षेत्र को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक मेलों के आयोजनों से उभरते कलाकारों को उचित मिलता है तथा उनमें जीवन पथ पर अग्रसर होने की ललक पैदा होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक मेलों के आयोजनों के लिए सभी को राजनैतिक से हटकर एक मंच पर आने की सख्त जरूरत है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि इस प्रकार के मेलों मिलन के त्यौहार होते है तथा धार्मिक मेलों आयोजन से क्षेत्र व समाज में ऊर्जा का संचार होता है। महोत्सव महासचिव कालिका काण्डपाल ने दशज्यूला क्षेत्र के पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक , सांस्कृतिक गतिविधियों , परम्पराओं तथा गणेश गोदियाल व मनोज रावत के जीवन का विस्तृत वृतान्त से अतिथियों को रूबरू करवाया जबकि महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जागतोली दशज्यूला महोत्सव के सफल आयोजन में हर प्राणी जगत का भरपूर सहयोग रहता है! जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने झमाझम बारिश में देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया तथा भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोन्टी मनवाल, संजय नेगी ने संगीत पर साथ दिया जबकि बीरेन्द्र बर्त्वाल, राजेन्द्र काण्डपाल, सुमन पंवार ने महोत्सव का संचालन सयुंक्त रूप से किया ! महोत्सव में गरिमा, आरूषी, बजरंग बली स्वयं सहायता समूह जरम्वाड द्वारा अतिथियों को स्थानीय व्यंजनों से रूबरू किया जा रहा है। इस मौके पर संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, दर्शन सिंह जग्गी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार, प्रधान दलेब राणा, कान्ती देवी, हेमलता काण्डपाल, गोकुल लाल टमटा, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर, दीप राणा, हयात सिंह राणा, संग्राम सिंह बर्त्वाल, पुष्पेन्द्र पंवार, छात्र संघ सुधांशु थपलियाल, मानवेन्द्र बर्त्वाल, अर्जुन पुरोहित, ओमप्रकाश सेमवाल, मुरली दीवान, राजेश चमोली, राखी भण्डारी, देवेश्वरी वशिष्ठ सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न महिला मंगल दलों के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    कर्मफल  (भाग 22)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल  (भाग 22)

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कर्मफल   (भाग 22)

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 9 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views