श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव 15 सितंबर को आयोजित होगा।

Spread the love

बीकेटीसी मीडियाः  प्रभारी डा हरीश गौड़।

श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव 15 सितंबर को आयोजित होगा।

• श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने की तैयारियां।

श्री बदरीनाथ धाम: 12 सितंबर। श्री बदरीनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष माता मूर्ति उत्सव रविवार 15 सितंबर को आयोजित होगा। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने माता मूर्ति उत्सव के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं कल शुक्रवार को बामणी गांव में मां नंदा मेला नंदाष्टमी कार्यक्रम का भी समापन हो जायेगा।                   बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह भाद्रपद वामन द्वादशी तिथि के दिन को भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी की माता मूर्ति देवी के कुशल क्षेम जानने को माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर जायेंगे। इससे पहले शनिवार शाम को सीमांत गांव माणा से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी भगवान बदरीनाथ को मातमूर्ति आने का न्यौता देने श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगे।

शनिवार को ही प्रातः काल नारद कुंड के समीप देव ऋर्षि नारद की पूजा-अर्चना होगी।

15 सितंबर रविवार को प्रातः पूजा-अर्चना तथा बालभोग के बाद पूर्वाह्न 10 बजे तक श्री उद्धव जी पालकी मैं बैठकर समारोह पूर्वक माता मूर्ति मंदिर को प्रस्थान करेंगे। तथा शायं तीन बजे तक माता मूर्ति में ही विराजमान रहेंगे।

इस दौरान दस बजे दिन के बाद शायं तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहेगा।

इसी दिन रविवार शायंकाल तीन बजे बाद पुनः मंदिर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खुल जायेगा।

तथा देर शाम बदरीनाथ मंदिर में श्री कुबेर जी का देवस्नान गाडू भी संपन्न होगा।

माता मूर्ति उत्सव में श्री उद्धव जी की देव डोली के साथ -साथ ही रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,एवं सदस्यगण, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट सहित मंदिर कर्मचारी एवं पुलिस – प्रशासन के प्रतिनिधि सहित डिमरी हक-हकूकधारी माता मूर्ति को प्रस्थान करेंगे। माता मूर्ति मंदिर में पुजारी सुशील डिमरी पूजा-अर्चना की तैयारी करेंगे।

माता मूर्ति पहुंचकर श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर में माता को भगवान बदरीविशाल की कुशल क्षेम बतायेंगे। तथा माता मूर्ति मंदिर में अभिषेक पूजा -अर्चना संपन्न होगी एवं भगवान बदरीविशाल का दिन का भोग माता मूर्ति में ही लगाया जायेगा।

अपराह्न ढ़ाई बजे बाद श्री उद्धव जी समारोह के साथ माता मूर्ति से विदा लेकर शायं तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर में विराजमान हो जायेंगे।

माता मूर्ति उत्सव में तीर्थयात्री तथा स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचेगे तथा आईटीबीपी कैंप से आगे रास्ते में माणा के पंचायत प्रधान पीताम्बर मोल्फा के साथ माणा महिला मंडल द्वारा जौ की हरियाली से श्री उद्धव जी स्वागत किया जायेगा माता मूर्ति उत्सव में सेना, आईटीबीपी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन है तथा पुलिस- प्रशासन का भी सहयोग रहता है।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    प्रथम पूज्य श्री गणेश: वैदिक काल से सार्वजनिक पंडालों तक का प्रामाणिक ऐतिहासिक सफर।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी  (संयुक्त निदेशक) शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।