श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजाएं आयोजित की।

Spread the love

मीडिया प्रभारी बीकेटीसीः डा. हरीश गौड़।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजाएं आयोजित की।

श्री बदरीनाथ/श्री केदारनाथ: 1 7 सितंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन पर आज भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 17 सितंबर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर,तृतीय केदार तुंगनाथ,श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु तथा देश की सुख-समृद्धि एवं श्रीवृद्धि की कामना की गयी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा प्रधानमंत्री जी के नाम गोत्र से श्री बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा तथा केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक तथा षोडशोपचार पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण,तथा अधिकारी, कर्मचारी पूजा में शामिल हुए।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित सिद्धपीठ कालीमठ में भी पूजा अर्चना तथा हवन भी संपन्न हुआ।

अजेंद्र ने बताया आज मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की गयी । इससे पहले बीते सोमवार 16 सितंबर को श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ने मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई करायी।

 

 

  • Related Posts

    कर्मफल  (भाग 22)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल  (भाग 22)

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कर्मफल   (भाग 22)

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 9 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views