ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अनाधिकृत ढाबों पर बस रोकी तो तो होगी कार्रवाई।
अल्मोड़ाः डिपो प्रशासन ने चालक-परिचालकों के लिए दिशानिर्देश जारी कर कहा है कि अनाधिकृत ढाबों पर बस रोकी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने कहा कि यदि चालक-परिचालक ऐसा करते हुए पाए गए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टेसन से लखनऊ, चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून सहित कई रूटों पर 14सेवाओं का संचालन किया जाता है। इन बसों से प्रत्येक दिन सैकड़ों यात्री सफर करते हैं।
परिवहन निगम की बसों को निगम के अनुबंधित ढाबों पर ही रोकने का आदेश है। इसके बावजूद भी कुछ चालक-परिचालक अनाधिकृत ढाबों पर बस रोक देते हैं जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बिलंब होता है।







