ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन।
बागेश्वरः गैराड़-सिमायल-चौबट्टा सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने पिछले नौ साल से सड़क का कार्य,सर्वे से आगे न बढ़ पाने पर नाराजगी जताई। डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 2015में सड़क निर्माण की कवायद शुरू हो गई थी।
गैराड़ गांव तक सड़क बन भी चुकी है लेकिन उससे आगे सुकराड़ी,घटीगाड़,बनियाउडियार,सिमायल होते हुए भैरुचौबट्टा तक सड़क निर्माण का कार्य लंबित है।
इस अवसर पर वहां नवीन कुमार, रेखा देवी, ओम प्रकाश,प्रकाश चन्द्र धौनी, रमेश चंद्र, नैन राम, कमलेश चन्द्र आदि लोग मौजूद थे।







