स्व. दीनदयाल नवानी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित पुस्तक का लोकार्पण कल।

Spread the love

दिनेश सेमवाल (शास्त्री)।

स्व. दीनदयाल नवानी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित पुस्तक का लोकार्पण। देहरादून।

ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच कोटद्वार के तत्वावधान में रविवार को आईएसबीटी स्थित शिक्षांकुर द ग्लोबल स्कूल के सभागार में उत्तराखंड की विभूति स्व. दीनदयाल नवानी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। इस पुस्तक का प्रकाशन हिमालयी सरोकारों के लिए समर्पित विनसर पब्लिकेशन ने किया है।

विनसर पब्लिकेशन के संचालक कीर्ति नवानी ने बताया कि महान विभूति दीनदयाल नवानी जी के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर केंद्रित पुस्तक का संपादन दिवंगत विभूति के पुत्र प्रवेश चंद्र नवानी ने किया है। पुस्तक में दिवंगत दीनदयाल नवानी के जीवन वृत्त पर अनेक लेखकों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं, साथ ही स्व. नवानी की स्मृति में चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों पर प्रकाश डाला गया है।

पुस्तक के लेखक प्रवेश चंद्र नवानी ने बताया कि पुस्तक लोकार्पण के साथ नवानी भ्रातृत्व सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह निमित्त मात्र है की स्व. नवानी जी के बहाने अपने समुदाय को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है ताकि लोक कल्याण के कार्यों को उसी तरह गति दी जाए, जिस तरह स्व. दीनदयाल नवानी जी प्रवास में उत्तराखंड के लोगों को जोड़ कर सामूहिकता का सृजन करते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद नवानी करेंगे जबकि प्रसिद्ध चिकित्सक डा. जयंत नवानी मुख्य अतिथि होंगे।

  • Related Posts

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    मध्यस्थता

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    • By User
    • November 1, 2026
    • 8 views
    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 1, 2026
    • 16 views
    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    • By User
    • November 1, 2026
    • 11 views
    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 10 views
    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।