तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान को चढ़ने वाले प्रसाद के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाए जाने की घटना पर संत समाज में आक्रोश

Spread the love

हरिद्वार। तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान को चढ़ने वाले प्रसाद के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाए जाने की घटना पर संत समाज में आक्रोश है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई है।

भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि भगवान के प्रसाद में पशु चर्बी मिलाए जाने से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गहरा धक्का लगा है। हिंदू आस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रसाद में मिलावट करने जैसा घिनोना कार्य करने वालो को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

केंद्र सरकार से जांच की मांग

स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि केंद्र सरकार को पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए। अग्नि अखाड़े के सचिव श्रीमहंत साधनानंद ने कहा कि प्रसाद में पशु चर्बी मिलाकर सनातन धर्म संस्कृति पर आघात करने के षड्यंत्र की गहन जांच होनी चाहिए। दोषियों के चेहरे सामने लाए जाएं और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को आघात पहुंचाए जाने के प्रयास लंबे समय से किए जा रहे हैं, लेकिन संत समाज ऐसे मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगा। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी ने कहा कि भगवान के प्रसाद में पशु चर्बी मिलाने का महापाप करने वालों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी सनातन धर्म संस्कृति पर कुठाराघात करने का साहस न कर सके।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 26 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views