ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
होटल एवं होम स्टे की समय समय पर करें चैकिंग : जिलाधिकारी।
अल्मोड़ाः जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने पर्यटन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर होटल एवं होम स्टे की जांच की जाए तथा नियमों का उल्लघंन करने पर संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करें।
उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना,पं दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास योजना,मातृ पितृ तीर्थाटन योजना समेत अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की।
जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने जानकारी दी कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में वाहन मद में 25% एवं गैर वाहन मद में 33%तक की सब्सिडी लाभार्थियों को सरकार की ओर से दी जा रही है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्र लोगों को ही इन योजनाओं का लाभ दिया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।







