ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
आज भी एनएच पर नहीं होगी वाहनों की आवाजाही।
चंपावत- डेंजर जोन स्वाला के पास मलवा, बोल्डर आने से 27 सितंबर 2024को भी एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
डीएम नवनीत पाण्डे ने बताया कि टनकपुर-चंपावत एनएच के किमी 106 स्वाला में बंद सड़क को खोलने का काम किया जा रहा है। पहाड़ी से लगातार बोल्डर, मलवा गिर रहा है जिससे कार्य में बाधा आ रही है लेकिन कार्य लगातार जारी है।
सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार 27सितंबर को एनएच पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। पिछले तीन दिनों से एनएच लगातार बंद है।







