ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा-देहरादून के बीच शीघ्र शुरू होगी हेली सेवा।
अल्मोड़ाः अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से तीन अक्टूबर से दून के लिए हेली सेवाएं शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने हेलीपैड का निरीक्षण कर बताया कि हेली सेवा की तैयारी पूरी कर ली है।
जिलाधिकारी ने वृहस्पतिवार को हेलीपैड का निरीक्षण किया और ज़रुरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 3अक्टूबर2024से हेली सेवा का शुभारंभ हो जाएगा।इसी दिन से अल्मोड़ा-दून के बीच हेली सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसका शेड्यूल बाद में जारी कर दिया जाएगा।
उन्होंने लोनिवि के ईई को निर्देश दिए कि युकाडा के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करें। लेंडिंग ग्राउंड में जो भी कमियां हैं उन्हें शीघ्र दूर करें। हेलीपैड के अप्रोच मार्ग को ठीक करने और भूस्खलन होने से जगह जगह पर आए मलवे को हटाकर मार्ग चाक-चौबंद करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा से हेली सेवा संचालित होने से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ साथ जिले की आर्थिकी भी बढ़ेगी।







