ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
पहाड़पानी में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को बांटी गई टूल किट।
नैनीतालः पहाड़ पानी क्षेत्र (धारी ब्लॉक) के पोखराखेत खेल मैदान में गुरुवार को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने हेतु श्रमिकों के लिए एक शिविर आयोजित किया गया। जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने ग्रामीणों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात 120 से अधिक श्रमिकों को टूल किट वितरित किए गए। इसके अलावा शिविर में 150 से अधिक लोगों के कार्ड रेनुअल किए गए।
इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप बिष्ट,मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट, समाजसेवी कृष्णा मेलकानी, महिपाल कुलोरा, गणेश लाल वर्मा, राकेश जोशी, देवेन्द्र चंद्र आदि लोग मौजूद थे।







