ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
पेयजल योजनाओं के निर्माण में देरी से भड़के कुंजवाल।
कांग्रेसियों के साथ किया प्रर्दशन, जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन।
अल्मोड़ाः जागेश्वर की तीन बड़ी पेयजल योजनाओं के निर्माण में हो रही देरी से नाराज़ पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कांग्रेसियों के साथ भांगादेवली में धरना दिया। उन्होंने ने इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के फड़का, भांगादेवली, मोतियापाथर, कपकोट लमगड़ा पंपिंग पेयजल योजना,गैराड़,गुरड़ाबांज पेयजल योजनाओं के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया और धरना दिया। कुंजवाल ने कहा कि फड़का पेयजल योजना का निर्माण कार्य फरवरी 2024 में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक पंपिंग हाउस तक नहीं बन पाया है।
कपकोट योजना का पंपिंग हाउस ऐसी जगह पर बनाया गया है जहां प्रर्याप्त मात्रा में पानी तक उपलब्ध नहीं है।गैराड़ योजना का भी निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण लोगों को इस योजना से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
कुंजवाल ने कहा कि अगर इन तीनों योजनाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। वहां पर महेंद्र मेर,प्रसांत भैंसोड़ा,दीवान भैसोड़ा, मनोज रावत, दीवान सतवाल, शिव राम आर्या सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।







