ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
विधिक सेवा रथ से दी नियम और कानून की जानकारी।
कांडा (बागेश्वर): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक सेवा रथ (मोबाइल वैन) गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने बताया कि वैन कपकोट और कांडा तहसील के दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए वीडियो स्क्रीन और पंपलेट के माध्यम से लोगों को कानूनों और नियमों के लिए जागरूक कर रहे हैैं।
रथ के माध्यम से कांडा के रावतसेरा,खातीगांव,सनिउडियार,कांडा पड़ाव आदि स्थानों पर लोगों को कानूनी जानकारी दी। उन्हें कानूनी ज्ञानमाला का वितरण भी किया गया।







