ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
24 दिसंबर तक होगा दावे और आपत्तियाओं का निस्तारण।
अल्मोड़ाः सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड मस्तुदास ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ने अधिकारियों को इस कार्य को पूरी गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियाओं का निस्तारण 24 दिसंबर 2024 तक कराया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 6जनवरी 2025 को किया जाएगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिले के ईआरओ, सहायक निर्वाचन अधिकारी और बीएलओ से जनपद पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और निर्देश भी दिए।
उन्होंने बीएलओ के माध्यम से घर घर जाकर किए जा रहे सत्यापन, मतदाता सूची, एपिक कार्ड में मिल रही विसंगतियों आदि की समीक्षा की।
इस अवसर पर वहां उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, सुनील कुमार राज, सीमा विश्वकर्मा, एनएस नगन्याल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत आदि लोग मौजूद थे।







