ऊखीमठः चौमासी – रैकाधार – केदारनाथ पैदल ट्रैक के विस्तारीकरण व सुधारीकरण के लिए शासनादेश जारी न होने पर कालीमठ घाटी के जनप्रतिनिधियों व जनता ने शासन – प्रशासन के खिलाफ आर – पार की लडाई लड़ने तथा आगामी उपचुनाव का बहिस्कार करने का मन बना लिया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः चौमासी – रैकाधार – केदारनाथ पैदल ट्रैक के विस्तारीकरण व सुधारीकरण के लिए शासनादेश जारी न होने पर कालीमठ घाटी के जनप्रतिनिधियों व जनता ने शासन – प्रशासन के खिलाफ आर – पार की लडाई लड़ने तथा आगामी उपचुनाव का बहिस्कार करने का मन बना लिया है। कालीमठ घाटी के जनप्रतिनिधियों व जनता का कहना है कि क्षेत्रीय जनता वर्ष 1980 से चौमासी – रैकाधार – केदारनाथ पैदल ट्रैक को विकसित करने की मांग करती आ रही है मगर भाजपा व कांग्रेस ने बारी – बारी से कालीमठ घाटी के जनमानस के साथ झल किया है। कालीमठ घाटी के कोटमा में कालीमठ विकास मांग समिति के अध्यक्ष मुलायम सिंह तिन्दोरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चौमासी – रैकाधार – केदारनाथ पैदल ट्रैक के विस्तारीकरण के लिए 40 लाख की घोषणा तो की है मगर लगभग 18 किमी पैदल ट्रैक के विस्तारीकरण के लिए 40 लाख ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार व विभागीय अधिकारियों द्वारा कालीमठ घाटी की जनता के साथ भेदभाव कर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जायेगा तथा आनी वाली पीढ़ी के हितों को देखते हुए कालीमठ घाटी के चहुंमुखी विकास के लिए आर – पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। वक्ताओं ने कहा कि चौमासी – रैकाधार – केदारनाथ पैदल ट्रैक के विस्तारीकरण तथा क्षेत्र में फैली समस्याओं की लड़ाई हक के अनुसार व सौहार्द पूर्ण लडी़ जायेगी तथा सभी जनप्रतिनिधियों व जनता को दलगत की राजनीति से उठकर एक मंच कर आना होगा। वक्ताओं ने कहा कि शासन – प्रशासन के नुमाइंदों द्वारा वर्ष 2009 में भी कालीमठ मन्दिर में चले रहे आन्दोलन को कमजोर करने का प्रयास किया गया जिसका परिणाम आज कालीमठ घाटी का जनता भुगत रही है कहा कि आर – पार की लड़ाई उपचुनाव बहिस्कार तक सिमित नहीं रहेगी बल्कि लक्ष्य हासिल करने के बाद ही आर – पार की लड़ाई को अन्तिम रूप दिया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कालीमठ घाटी के सीमान्त गांवों में होम स्टे योजना के अन्तर्गत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा कई युवाओं ने बैंकों से ऋण लेकर होम स्टे योजना को बढ़ावा तो दिया मगर पर्यटकों व सैलानियों के अभाव में होम स्टे वीरान पड़े हुए हैं तथा युवा बैकों के कर्जदार बने हुए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि आगामी उपचुनाव की आचार संहिता से पूर्व चौमासी – रैकाधार – केदारनाथ पैदल ट्रैक के विस्तारीकरण व सुधारीकरण का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो सम्पूर्ण कालीमठ घाटी उपचुनाव का बहिष्कार करने के साथ भाजपा – कांग्रेस के प्रत्याशियों का कालीमठ घाटी आगमन का घोर विरोध करेगी। बैठक का संचालन सन्दीप भटट ने किया।इस मौके पर प्रधान संगठन न्याय पंचायत अध्यक्ष त्रिलोक रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनवर चौहान, प्रधान कविल्ठा अरविन्द राणा, कोटमा आशा सती, चिलौण्ड मोहन सिंह राणा, स्यासू राकेश रावत,जाल तल्ला प्रदीप राणा,बेडूला दिव्या राणा, क्षेपस कोटमा सोमेश्वरी भटट्, कालीमठ राकेश राणा , भामा देवी, संगीता देवी, रीना देवी, चन्द्रवती देवी, दिनेश रावत, कलम सिंह रावत, पृथ्वी सिंह पंवार, सतीश सत्कारी, कलम सिंह तिन्दोरी, राधेलाल शाह, भगत सिंह पंवार, राम लाल आर्य सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।