ऊखीमठः विकासखंड अगस्तमुनि के अन्तर्गत बसुकेदार के निकटवर्ती गांव नैणी पौण्डार मे रविवार देर सांय बाघ ने गांव से 200 मीटर की दूरी पर 40 वर्षीय फुलदेई बिष्ट पर जानलेवा हमला करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः विकासखंड अगस्तमुनि के अन्तर्गत बसुकेदार के निकटवर्ती गांव नैणी पौण्डार मे रविवार देर सांय बाघ ने गांव से 200 मीटर की दूरी पर 40 वर्षीय फुलदेई बिष्ट पर जानलेवा हमला करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बाघ के जानलेवा हमले से फुलदेई देवी बुरी तरह घायल हो गयी है। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में फुलदेई देवी को स्वास्थ्य केन्द्र बसुकेदार ले जाया गया मगर बाघ के हमले के घाव गहरे होने के कारण उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तमुनि ले जाया गया जहाँ के बाद चिकित्सकों ने फुलदेई बिष्ट का खतरे से बाहर बताया है तथा हर तीसरे दिन स्वास्थ्य चैकअप कराने की सलाह दी है। प्रधान संगठन ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने बताया कि बाघ द्वारा फुलदेई बिष्ट पर पहला हमला गले व मुहं पर किया जिसके बाद घायल फुलदेई बिष्ट ने दरांती से बाघ पर वार किया सकते बाघ बाघ ने एक के बाद लगातार तीन चार बार वार किया। किसी तरह घायल फुलदेई बिष्ट ने बाघ से लड़कर अपनी जान बचाके घर पहुंची तथा आनन – फानन में घटना की जानकारी अपने पति को फौन‌ पर बताई तथा परिजनों व ग्रामीणों द्वारा फुलदेई बिष्ट को घायल अवस्था में स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। राजेश बिष्ट का कहना है कि पूर्व में भी बाघ ने दो बछड़ो व महिला पर जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि बाघ के जानलेवा हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है तथा सांय ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद होने के लिए विवश बने हुए हैं, उन्होंने बाघ के आतं से निजात पाने के लिए वन विभाग से गांव में पिजरा लगाने की मांग की है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।