हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से उत्तराखंड भाजपा भी उत्साहित

Spread the love

देहरादून। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से उत्तराखंड भाजपा भी उत्साहित है। कारण यह कि पार्टी को अब राज्य में नगर निकाय चुनाव के साथ ही विधानसभा की केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए मैदान में उतरना है। ऐसे में हरियाणा की यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं को नैतिक रूप से प्रोत्साहित करने में मदद करेगी। साथ ही चुनावों के दौरान वह हरियाणा की जीत के आलोक में डबल इंजन के महत्व को भी रेखांकित करेगी। महत्वपूर्ण यह भी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा में जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया, उनमें दो-तीन को छोड़कर सभी में पार्टी को सफलता हासिल हुई।

चुनाव कोई भी हो, उसमें मनोबल की सबसे अहम भूमिका होती है। इस दृष्टि से देखें तो उत्तराखंड में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से भाजपा निरंतर विजय रथ पर सवार है। तब से वह लोकसभा व विधानसभा का कोई चुनाव नहीं हारी है। निकायों व पंचायतों में भी वह अव्वल रही है। यह अवश्य है कि विधानसभा की मंगलौर व बदरीनाथ सीटों के उपचुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई थी। यद्यपि, ये दोनों सीटें पहले भी भाजपा के पास नहीं थीं।

केदारनाथ सीट पर होना है उपचुनाव

अब जबकि विधानसभा की रिक्त हुई केदारनाथ सीट के उपचुनाव और राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर पार्टी मैदान में उतर चुकी है तो भाजपा को हरियाणा में मिली ऐतिहासिक जीत से यहां भी उसके मनोबल में बढ़ोतरी हुई है। जाहिर है कि निकाय चुनाव और केदारनाथ सीट के उपचुनाव में पार्टीजन पूरे उत्साह के साथ कार्य करेंगे। वैसे भी केदारनाथ सीट को अपने पास रखने की भाजपा के सामने चुनौती है। यही नहीं, उसे नगर निकायों में अपने पिछले प्रदर्शन से कहीं आगे बढऩा है। इसी के दृष्टिगत पार्टी ने अपनी रणनीति तय की है।

भाजपा को मिली सफलता से समान नागरिक संहिता कानून की पहल समेत अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश में चर्चा के केंद्र में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक कद में और इजाफा हुआ है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में देश के विभिन्न राज्यों में धामी का बतौर स्टार प्रचारक भरपूर उपयोग किया। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में भी उन्हें मोर्चे पर लगाया गया था।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।