वन विभाग की गश्ती टीम के साथ तस्करों की मुठभेड़, डिप्टी रेंजर घायल

Spread the love

रुद्रपुर। टांडा जंगल से खैर की लकड़ी काटकर उसे बोलेरो से ले जा रहे तस्करों से वन विभाग की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों के वाहन आपस में टकराने से डिप्टी रेंजर और बीट वाचर घायल हो गए। दो तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया।

तीन-चार तस्कर अंधेरे का फायदा उठा जंगल की ओर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने खैर के छह गिल्टों से लोड बोलेरो को कब्जे में लेकर गिरफ्तार सहित फरार आरोपितों पर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

चर्चा है कि मुठभेड़ के दौरान दो राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे वनाधिकारी इन्कार कर रहे हैं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि सोमवार देर रात एक बजे के आसपास वन विभाग की टीम डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला की अगुआई में टांडा जंगल नैनीताल हाईवे पर गश्त पर थी।

इस दौरान हल्द्वानी रेलवे क्रासिंग और संजय वन के बीच जंगल में वाहन की लाइट दिखी। संदेह होने पर मौके पर पहुंचे तो बोलेरो सवारों ने वाहन दौड़ा लिया। वन विभाग की टीम ने पीछा किया और हाईवे पर दोनों के वाहन आमने-सामने टकरा गए। इससे डिप्टी रेंजर सहित बीट वाचर मो. रफीक घायल हो गए। वाहनों की टक्कर के बाद बोलेरो सवार तीन-चार तस्कर जंगल की ओर भाग गए, जबकि दो तस्करों को बोलेरो सहित टीम ने दबोच लिया। बोलेरो में खैर के छह गिल्टे लदे थे।

सोमवार रात बोलेरो में लाद गदरपुर मकरंदपुर निवासी सोनू को देने जा रहे थे। बताया कि सोनू उनसे दो हजार रुपये प्रति क्विंटल खैर की लकड़ी खरीदता रहा है। तस्करों ने बताया कि इससे पहले टांडा जंगल सहित वे हरिपुरा बौर जलाशय क्षेत्र से भी लकड़ी की तस्करी कर चुके हैं।

बताया कि उनके फरार साथी लालपुर, दिनेशपुर निवासी हैं। रेंजर गौतम ने बताया कि फरार आरोपितों में एक गुरप्रीत सिंह रेकी करता है, जो गिरफ्तार आरोपित लखविंदर का भाई है। बताया कि फरार तस्कर और गदरपुर निवासी सोनू सिंह की तलाश की जा रही है। रेंजर ने मुठभेड़ के दौरान हुई दो राउंड फायरिंग से इन्कार किया।

बताया कि तस्कर बोलेरो से भाग रहे थे, जिन्हें रोकने के दौरान वन विभाग के वाहन और तस्करों की बोलेरो भिड़ गई थी। इससे डिप्टी वन रेंजर और बीट वाचर घायल हुए।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।