ऊखीमठः  हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरे बार प्रचण्ड बहुमत मिले पर बद्री केदार मन्दिर समिति सदस्य व केदार धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा संगठन की कड़ी मेहनत व आत्म विश्वास के कारण हरियाणा राज्य के आम जनता ने तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत देकर विपक्ष को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठ लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः  हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरे बार प्रचण्ड बहुमत मिले पर बद्री केदार मन्दिर समिति सदस्य व केदार धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा संगठन की कड़ी मेहनत व आत्म विश्वास के कारण हरियाणा राज्य के आम जनता ने तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत देकर विपक्ष को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा क्षेत्र महाभारत काल के इतिहास के गवाह का साक्षी है तथा धर्म क्षेत्र की कहावत आज कलियुग में भी चरितार्थ हुईं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता आज धीरे – धीरे सम्पूर्ण विश्व में छा रही है तथा उनकी लोकप्रियता के कारण हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को प्रचण्ड बहुमत हासिल हुआ है। श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बद्री केदार धामों में कई करोड़ों रुपये की लागत से मास्टर प्लान के कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा दोनों धामों में मास्टर प्लान के कार्यो का फायदा मन्दिर समिति, स्थानीय तीर्थ पुरोहित समाज व देश – विदेश के तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा – निर्देशन में ऋर्षिकेश – कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य गतिमान है तथा रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर देवभूमि उत्तराखंड आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा तथा तीर्थाटन – पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में रोजगार के द्वार खुले है तथा नई तकनीकी के जरिये लाखों युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए है तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लखपति दीदी सहित दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश संवर रहा है तथा प्रतिमाह विकासपरक योजनाये संचालित की जा रही तथा हर विकास परक योजना की किरण अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने की सार्थक पहल की जा रही है।

  • User

    Related Posts

    धामी सरकार की पहल रंग लाई, एक लाख से अधिक सरकारी कार्मिक कारपाेरेट सैलरी पैकेज के पात्र हो गए

    Spread the love

    Spread the love देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहल रंग लाई। प्रदेश के एक लाख से अधिक सरकारी कार्मिक कारपाेरेट सैलरी पैकेज के पात्र हो गए। वेतन खाताधारक के रूप…

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की

    Spread the love

    Spread the love हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की सुबह सर्किट हाउस में लोगों से मिले। सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों ने मुलाकात कर राहत देने की मांग की। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेम (मदिरा सवैया)

    • By User
    • October 17, 2024
    • 2 views
    प्रेम (मदिरा सवैया)

    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।   

    • By User
    • October 17, 2024
    • 4 views
    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।    

    सासू मां की खुशी।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 8 views
    सासू मां की खुशी।

    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    • By User
    • October 17, 2024
    • 8 views
    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    सजल।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 9 views
    सजल।

    दशहरा (दोहे)।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 5 views
    दशहरा  (दोहे)।