ऊखीमठः पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर तथा तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोलियों के धामों से शीतकालीन गद्दी स्थलों के लिए रवाना होने की तिथि कल विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में पंचाग गणना के अनुसार विद्वान आचार्यों, मन्दिर समिति के पदाधिकारियों, अधिकारियों व हक – हकूकधारियो की मौजूदगी में घोषित की जायेगी!

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्षमण सिंह नेगी।

ऊखीमठः पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर तथा तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोलियों के धामों से शीतकालीन गद्दी स्थलों के लिए रवाना होने की तिथि कल विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में पंचाग गणना के अनुसार विद्वान आचार्यों, मन्दिर समिति के पदाधिकारियों, अधिकारियों व हक – हकूकधारियो की मौजूदगी में घोषित की जायेगी!  जानकारी देते हुए मन्दिर समिति प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी ने बताया कि द्वादश ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट युगों से चली परम्परा के अनुसार प्रतिवर्ष भैय्या दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बन्द होते हैं जो कि इस वर्ष आगामी 3 नवम्बर को है मगर भगवान केदारनाथ के कपाट बन्द होने का समय व लगन कल विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार घोषित की जायेगी! उन्होंने बताया कि द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के धाम से शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन की तिथि कल विजय दशमी पर्व पर पंचाग गणना के अनुसार शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में घोषित की जायेगी। तुंगनाथ मन्दिर के प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन की तिथि भी कल विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में पंचाग गणना के अनुसार घोषित की जायेगी।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।