ऊखीमठः  तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान भगवती नन्दा इन दिनों तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछ कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दे रही है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मणसिंह नेगी।

ऊखीमठः  तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान भगवती नन्दा इन दिनों तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछ कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दे रही है तथा ग्रामीणों द्वारा भगवती नन्दा के आगमन पर अनेक प्रकार के पकवान अर्पित कर तथा बगडवाल नृत्य का आयोजन कर क्षेत्र के खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना की जा रही है! भगवती नन्दा के आगमन से तुंगनाथ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा ग्रामीणों द्वारा भगवती नन्दा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा से किया जा रहा है तथा महिलाओं द्वारा भगवती नन्दा की विदाई भावुक क्षणों के साथ की जा रहीं हैं! भगवती नन्दा जिस गाँव में पर्दापण कर रही है उस गाँव में महिलाओं द्वारा पौराणिक जागरो के माध्यम से भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया जा रहा है! भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान भगवती नन्दा प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रों के नवमी के दिन मक्कूमठ से काण्डा गाँव पहुंचती है तथा विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को आशीर्वाद देती है तथा भगवती नन्दा के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा अनेक धार्मिक , आध्यात्मिक,सांस्कृतिक, पौराणिक परम्पराओं का निर्वहन किया जाता है! इसी परम्परा के अनुसार शुक्रवार को भगवती नन्दा मक्कूमठ से रवाना होकर प्रथम रात्रि प्रवास के लिए देर सांय कान्डा गाँव पहुंची गयी है तथा शनिवार को ग्रामीणों द्वारा भावुक क्षणों के साथ विदा किया जायेगा तथा भगवती नन्दा के हूण्डू गांव पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जायेगा तथा रविवार को बगडवाल नृत्य का आयोजन कर भगवती नन्दा को अनेक प्रकार के भोग अर्पित कर मनौती मांगी ! जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल बजवाल ने बताया कि 13 अक्टूबर को भगवती नन्दा उषाडा, 14 को दैडा़, 15 को पर्यटक गाँव सारी पहुंचेगी तथा 16 अक्टूबर को सारी गाँव में भव्य नन्दा मेले का आयोजन किया जायेगा तथा 17 अक्टूबर को भगवती नन्दा भावुक क्षणों के साथ सारी गाँव से विदा होगी तथा अपने तपस्थली मक्कूमठ पहुंचने पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी! पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भटट् ने बताया कि भगवती नन्दा के आगमन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है! प्रधान योगेन्द्र नेगी ने बताया कि भगवती नन्दा प्रति वर्ष विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को आशीर्वाद देती है तथा भगवती नन्दा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है! जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट ने बताया कि शारदीय नवरात्रों में नन्दा आगमन की परम्परा युगों पूर्व की है! प्रधान विजयपाल नेगी ने बताया कि जो मनुष्य भगवती नन्दा को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता है उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है! पूर्व प्रधान प्रदीप बजवाल,प्रतिपाल बजवाल ने बताया कि भगवती नन्दा की विदाई का क्षण भावुक होता है ! तथा भगवती नन्दा के क्षेत्र आगमन से सभी के घरों में रिद्धि – सिद्धि बनी रहती है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।