माँ

Spread the love

डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, उ0प्र0।

                  माँ

देती है जन्म माँ ही,तुमको भी और हमको।

कर लो सफल ये जीवन, छू-छू के उस चरण को।।

देती है जन्म………….।।

 

सह-सह के लाख विपदा, माँ ने हमें है पाला।

रख कर स्वयं को गीला, पोषा है निज ललन को।।

देती है जन्म………….।।

 

माता ने है सुलाया, हर रात गा के लोरी।

माना सिया को माता, हर क्षण नमन लखन को।।

देती है जन्म…………..।।

 

हर जीव की विधायिका,माँ रक्षिका है पालिका।

झुकता रहे ये मस्तक, उसके ही नित नमन को।।

देती है जन्म……………।।

 

माँ के ही संस्कारों से, बनती है संस्कृति।

उनपर करो ही अर्पण, नित प्रेम के सुमन को।।

देती है जन्म……………।।

 

लक्ष्मी का रूप माँ है, दुर्गा वही सरस्वती।

सम्मान-जल से सींचो, जीवन के इस चमन को।।

देती है जन्म…………….।।

 

चिंतन व धर्म-कर्म की, है केंद्र-बिंदु माँ ही।

रखना सदा ही हिय में, उस ज्ञान-कोष-धन को।

देती है जन्म………….।।

 

कोई नहीं है जग में, माता के स्नेह जैसा।

रखना सदा सुरक्षित, शिक्षा-प्रथम सदन को।।

देती है जन्म माँ ही, तुमको भी और हमको।।

 

  • User

    Related Posts

    शुभांगी छंद।

    Spread the love

    Spread the loveडॉ. रामबली मिश्र वाराणसी। शुभांगी छंद।   विरले मनुजा,इस लोक दिखें, जो अति उत्तम,निर्मल हैं। अधिकांश यहाँ,दुख दानव हैं,पाप भरा मन,छल-बल है।   विकृत मानस,दूषित नस -नस,घोर विनाशक,हैं…

    “कुसंग”

    Spread the love

    Spread the loveडॉ. रामबली मिश्र वाराणसी। “कुसंग”   डरो सदा कुसंग से जहर सदा इसे समझ। रहो न पास में कभी दिखे कदा नहीं सहज। करे सदैव गन्दगी कुबुद्धि का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुभांगी छंद।

    • By User
    • October 18, 2024
    • 2 views
    शुभांगी छंद।

    “कुसंग”

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    “कुसंग”

    वीरगति दिवस पर विशेष। सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    वीरगति दिवस पर विशेष।     सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 9 views
    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया