राष्ट्र-भाषा हिंदी(दोहे)

Spread the love

डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या,उ.प्र.।

राष्ट्र-भाषा हिंदी(दोहे)

हिंदी-भाषा के बिना,कभी न हो कल्याण।

आदर इसका सब करें,यही देश का प्राण।।

हिंदी-भाषा विश्व की,भाषा एक प्रधान।

हिंदी में अभिव्यक्ति से,मिलती है पहचान।।

अपनी बोली बोल कर,हो आनंद अपार।

तुलसी-मीरा-सूर हैं,ज्ञान-मोद-आगार।।

करें प्रतिज्ञा आज हम,भारत-भाषा हेतु।

करें पार हम ज्ञान-सर,चढ़ निज भाषा-सेतु।।

हो विकसित समुचित यहाँ, हिंदी-भाषा-ज्ञान।

होवे लेखन-कथन में,हिंदी का गुण-गान ।।

चाहे हो इंग्लैंड भी,वा अमरीका देश।

हिंदी का डंका बजे,चहुँ-दिशि,देश-विदेश।।

भारतेंदु कविश्रेष्ठ ने,दिया चेतना खोल।

हमें कराया स्मरण,निज भाषा अनमोल।।

उनके इस संदेश के,हैं कृतज्ञ सब लोग।

निज भाषा का दे दिया,सुंदर-अनुपम भोग।।

हिंदी भाषा का हमें,करना है उत्थान।

इससे बढ़कर है नहीं,कोई कर्म महान।।

गौरव-गरिमा-शान है,यह अपना सम्मान।

रहें अमर अब विश्व में, हिंदी-हिंदुस्तान।।

  • Related Posts

    राधिका की प्रतीक्षा

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम    …

    वंधुत्व का दीपक

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनिया गाँधी की किताब?

    • By User
    • November 13, 2026
    • 13 views
    सोनिया गाँधी की किताब?

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 14 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views

    • 8 views