07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए शस्त्र को जमा कराने के दिए गए हैं निर्देश।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए शस्त्र को जमा कराने के दिए गए हैं निर्देश।

                  ऊखीमठः  07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए जनपद में जितने भी शस्त्र लाइसेंस धारक हैं उनके शस्त्रों को संबंधित क्षेत्र के थाना, चौकियों में जमा कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्रांतर्गत जो भी शस्त्र लाइसेंस धारक हैं उनके शस्त्र को जमा कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विवादित ढंग से संपादित कराने के लिए सभी शस्त्र संबंधित थाना, चौकियों में जमा किए जाएं तथा सभी शस्त्र धारकों की सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की है कि पुलिस स्तर से जो भी कार्यवाही की जानी है वह भी तत्परता से कराई जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 07-केदारनाथ विधान सभा क्षेत्रांतर्गत क्रिटिकल बूथों के संबंध में भी पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले निर्वाचन में 10 प्रतिशत से कम बूथों पर हुए मतदान के संबंध में भी पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जो भी क्रिटिकल बूथ हैं उनकी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि उन बूथों पर सुरक्षा के दृष्टिगत उचित कार्यवाही की जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे, उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल, अनिल कुमार शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views