ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
दीवाली के मौके पर बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित।
अल्मोड़ाः परिवहन डिपो में चालकों की कमी से बसों का संचालन सुचारू नहीं हो पाया है। दीवाली के मौके पर कई चालक अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में दिल्ली सहित अन्य रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित रहने की संभावना है।
डिपो से दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, देहरादून, लखनऊ रूटों पर चौदह बसों का संचालन किया जाता है। दीवाली के अवसर पर कई चालक अवकाश पर चले जाते हैं। डिपो में पहले से ही चालकों की कमी है। इससे त्यौहार के दिन बसों के संचालन में दिक्कत हो सकती है।
इधर डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने कहा है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बसों के नियमित संचालन का प्रयास किया जाएगा।








