ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
कोलंबिया जाएंगी अल्मोड़ा की बेटी स्निग्धा।
अल्मोड़ाः नैनीताल हाईकोर्ट की अधिवक्ता और अल्मोड़ा की बेटी स्निग्धा तिवारी आगामी 30 अक्टूबर को कोलंबिया में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता को लेकर हो रही कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज 16 के अधिवेशन में भाग लेंगी।
स्निग्धा दुनिया भर के 15 प्रमुख नागरिक अधिकार संगठनों के अंतरराष्ट्रीय समूहों, जो जलवायु परिवर्तन और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्यरत हैं इससे जुड़ी हुई हैं।
जैवविविधता के इस सम्मेलन में स्निग्धा जस्ट ट्रांजिशन, जलवायु परिवर्तन के लिए नीतिगत प्रयास के मुद्दों पर होने वाले सत्रों में वक्ता के तौर पर आमंत्रित हैं। वह इससे पहले भी प्रर्यावरण, जलवायु परिवर्तन आदि के मुद्दों पर कई वैश्विक सम्मेलनों में भाग ले चुकी हैं।








