डॉ. रामबली मिश्र वाराणसी।
काली रात।
वह काली रात भयानक थी।
सुनियोजित किन्तु अचानक थी।।
कुछ भनक किसी को नहीं लगी।
सोयी जनता क्यों नहीं जगी??
वह क्रूर हृदय खूनी पंजा।
बाहर भीतर कातिल गंजा।।
मस्तक पर काला धब्बा था।।
दानव पिशाच कुछ लंबा था।।
हिंसक कायर अति शातिर था।
अति कामी क्रोधी अखिर था।।
डॉक्टर बिटिया को क्षत-विक्षत।
मानवता का हंता विकृत।।
शैतानों को फाँसी दे दो।
राक्षस को कभी न जीने दो।।
पत्थर से इनका सिर फोड़ो।
मार गिरा सारा तन तोड़ो।।








