सीएम धामी ने जवानों संग मनाई दीवाली

Spread the love
लैंसडौन। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडौन में सैनिकों संग दीपावली मनाई। इसके लिए वह कोटद्वार पहुंच हैं। वहीं सीएम धामी ने राज्‍यवासियों को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। गुरुवार को सीएम धामी गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों संग दीपावली मनाने पहुंचे। 

इस दौरान उन्‍होंने कहा “पौड़ी में ‘सैनिकों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम’ में देश की रक्षा में समर्पित वीरता, त्याग और पराक्रम के पर्याय आप सभी जवानों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है और पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना कर्तव्य और निष्ठा की पराकाष्ठा है। 

आप सभी का उत्साह देखकर हो रहा नई ऊर्जा का संचार

आज देश भर में लोग सुरक्षित होकर दिवाली मना रहे हैं तो वह केवल और केवल हमारे वीर जवानों की वजह से है जो दिन रात सीमाओं पर मां भारती की रक्षा के लिए तैनात हैं। आप सभी का उत्साह देखकर मेरे अंदर भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

यह पहला अवसर है जब भगवान श्री राम अपने महल में विराजमान

इस बार की दीपावली बहुत विशेष है क्योंकि 500 वर्षों से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आए और वह घर फिर से जगमगाए। कई वर्षों के बाद दीपावली पर यह पहला अवसर है जब भगवान श्री राम अपने महल में विराजमान है। 

 

पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज 200 से भी अधिक सैन्य उपकरण हमारे ही देश में बनकर तैयार हो रहे हैं जिसका इस्तेमाल भारत की सेना के द्वारा किया जाता है।

राजभवन में हुआ दीपावली मिलन कार्यक्रम

देहरादून: राजभवन में बुधवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), प्रथम महिला गुरमीत कौर एवं अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने उपस्थित सभी व्यक्तियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। 

राज्यपाल ने राजभवन के समस्त कार्मिकों के योगदान को सराहा और उन्हें उपहार दिए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, उप सचिव जीडी नौटियाल, वित्त नियंत्रक डा तृप्ति श्रीवास्तव, चिकित्साधिकारी डा महावीर सिंह, डा एके सिंह उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views