कवि रत्न डॉ. रामबली मिश्र वाराणसी।
राधेश्यामी दोहे।
मेरी प्यारी राधिका, मनमोहक घनश्याम।
जिनके सुमिरन भजन से, बनते सारे काम।।
राधा जिनको परम प्रिय, वे रसप्रिय श्री श्याम।
मोर मुकुट है शीश पर, मुरलीधर है नाम।।
बिन राधा जो अति दुखी, राधा ही मुस्कान।
सहज राधिका मिलन से, देत कृष्ण सब ज्ञान।।
राधेश्याम कहो सदा, करो प्यार की बात।
यह जीवन रंगीन हो, रसमय हो दिन-रात।।
श्याम जहाँ राधा वहीं, दोनों का इक रंग।
दोनों के मृदु भाव हैं, दोनों प्रीति पतंग।।
जिसको प्रेमिल श्याम हैं, उसे प्रेम का ज्ञान।
प्रीति रंग में डूब कर, करे उन्हीं का ध्यान।।








