काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी।
खंडित हृदयविदारक दृश्य।
खंडित हृदयविदारक घटना का वर्णन दुखदायी है।
है मायूस सदा मन अपना हृदय नहीं सुखदायी है।
रोते मन को ठौर नहीं है दृश्य दुखी कर देता है।
हिम्मत नहीं जुटा पाता हूँ घटी सकल चतुरायी है।
पीर न जाने कोई जग में बतलाने का अर्थ नहीं।
खुद को समझाना मुश्किल है,मन मलीनता आयी है।
समय कुचक्र चलाता जब भी अपने भी बेगाने से।
वातावरण भयंकर दिखता सब प्रतिकूल खटायी है।
दिल का टुकड़ा लोक छोड़ कर चला गया इस दुनिया से।
रोक न पाया यह पापी मन संकट बेला आयी है।
टूट गया यह दिल बेचारा कभी न यह जुड़ पाएगा।
सतत धड़कता यह उर असहज बिगड़ी आज कमायी है।
पूर्व जन्म के दूषित कर्मों का यह भोग विषैला है।
तन मन पागल सा नित घूमे इसकी नहीं दवायी है।
है मायूस सदा मन अपना हृदय नहीं सुखदायी है।








