काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
निःस्वार्थ प्यार
स्वार्थ से विमुक्त प्यार ही अनंत प्यार है।
है न स्वार्थ एक भी असीम भाव प्यार है।
ईश्वरीय शक्ति है भरी पडी प्रभा यहां।
दैव रूप विष्णु दृष्टि भव्य लोक प्यार है।
प्यार कृष्ण भावना यही सदेह राधिका।
हर्ष भाव स्नेह रूप दिव्य ज्ञान प्यार है।
आत्म वृष्टि श्लोक रम्य देहहीन भावना।
पर्व स्तुत्य अर्थयुक्त सभ्य सृष्टि प्यार है।
नित्य नव्य शोकमुक्त स्वार्थमुक्त कामना।
प्यार शांत ज्ञानयुक्त सत्य रूप प्यार है।









